आज दुनिया भर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स वीडियो शेयर कर फैंस को योग के बारे में जानकारी देते हैं और इसके फायदे भी बताते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा,अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को योग दिवस की बधाई दी है।
मलाइका ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में मलाइका योग करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने इसके फायदे भी बताए। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ यह मेरी सोच है। आपकी क्या राय है? हैप्पी इंटरनेशनल डे ऑफ योगा’।
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने योग करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। अनुपम ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को #अंतरराष्ट्री योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग, भारत की तरफ से पूरे विश्व को एक ऐसी भेंट है, जिसमें शरीर के स्वस्थ रहने के लिए और मन की शांति, दोनों के लिए संदेश है! मेरे सभी योग गुरुओ की जय हो! जय भारत!’।