अमूल गर्ल बनाने वाले सिल्वेस्टर दाकुन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार रात मुंबई में आखिरी सांस ली। अमूल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी।
उन्होंने लिखा,’दाकुन्हा कम्युनिकेशंस के चेयरमैन सिल्वेस्टर दाकुन्हा के कल रात मुंबई में निधन के बारे में सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है। भारतीय एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री के एक दिग्गज जो 1960 के दशक से अमूल से जुड़े थे। अमूल परिवार इस शोक में शामिल है।’
अमूल की सक्सेस में एडवरटाइजिंग कैंपेन का बड़ा रोल
अमूल की सक्सेस में उसकी एडवरटाइजिंग कैंपेन का बड़ा रोल है। नीले रंग के बाल, सफेद और लाल डॉट फ्रॉक पहनी अमूल गर्ल उसकी ब्रांड आइडेंटिटी बन चुकी है। अमूल अपनी एड कैंपेन में करंट अफेयर्स से जुड़े वन लाइनर बनाने के लिए पॉपुलर है।