फ्रांस में 6 बच्चों पर चाकू से हमला:सीरियाई मूल का हमलावर गिरफ्तार

फ्रांस में 6 बच्चों पर चाकू से हमला:सीरियाई मूल का हमलावर गिरफ्तार

फ्रांस के स्मॉल टाउन एनिसी में गुरुवार को सीरियाई रिफ्यूजी ने बच्चों पर चाकू से हमला किया। 3 से 5 साल की उम्र वाले कुल 6 बच्चे घायल हुए हैं। 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री एनिसी पहुंचीं। घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा- यहां फ्रांस की आत्मा पर हमला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- हमलावर की उम्र 30 साल के करीब है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फ्रांस की संसद में इस घटना पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

खूबसूरत पहाड़ों के बीच बच्चों की चीखें
एनिसी दक्षिणी फ्रांस का एक खूबसूरत टाउन है। यह अल्पाइन माउंटेन्स के लिए मशहूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- यहां के एक पार्क में बच्चे खेल रहे थे। तभी एक हमलावर चाकू लेकर उन पर झपट पड़ा। हमले में 6 बच्चे घायल हुए। कुछ रिपोर्ट्स में संख्या 8 बताई गई है। एक बच्चे को एयरलिफ्ट करके पेरिस लाया गया है। तीन साल के इस बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *