नई दिल्ली: भारतीय रेल के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है। 16 वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से पटरियों पर दौड़ रही हैं। आज एक और वंदे भारत ट्रेन हावड़ा-पुरी के बीच शुरू हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है, लेकिन इसके सामने चुनौतियां और मुश्किलें भी कम नहीं है। कभी लोग इसपर पत्थर बरसाते हैं तो कभी मामूली सी टक्कर से इसका अगला हिस्सा टूट जाता है। इतना ही नहीं अपने महंगे किराए को लेकर भी ये ट्रेन आलोचनाएं झेल रही है। किराया तो था ही, अब स्पीड को लेकर भी लोग ट्रेन पर निशाना साध रहे हैं। हालात ऐसे बने कि वंदे भारत के कई ट्रेनों में आधी सीटें खाली रह रही हैं।