Google Analytics Meta Pixel
कानून मंत्रालय छिनने के बाद CJI चंद्रचूड़ को क्या बोले किरेन रिजिजू

कानून मंत्रालय छिनने के बाद CJI चंद्रचूड़ को क्या बोले किरेन रिजिजू

नई दिल्ली: किरेन रिजिजू केंद्रीय कानून मंत्रालय के पद से हटा दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कानून मंत्रालय छीनकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भेज दिया है। पुरानी जिम्मेदारी छिनकर नया मंत्रालय दिए जाने के बाद किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया तो सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से लेकर कानून के क्षेत्र से जुड़े तमाम लोगों का शुक्रिया कहा। रिजिजू ने कहा कि अब वो पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में भी पूरे जोशो खरोश से काम करेंगे।

रिजिजू ने अपने ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और अन्य सभी न्यायाधीशों के साथ-साथ हाई कोर्टों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी लॉ ऑफिसर्स को धन्यवाद दिया है। मंत्रालय बदले जाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *