तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा तब से चर्चा का विषय बने हुए हैं जब से दोनों को गोवा में नए साल की पार्टी में किस करते हुए देखा गया। कई फंक्शन्स में एक साथ स्पॉट किए जाने से लेकर उनके एक साथ घूमने तक, दोनों ने अपने रिश्ते को बिना कोई नाम दिए फैंस को सोचने पर मजबूर छोड़ दिया है। अब एक बार फिर से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। वे एक साथ डिनर डेट पर गए थे।
उनके नए साल के धुंधले वीडियो के कुछ ही समय में वायरल होने के बाद, दोनों के रिश्ते में होने की अफवाह थी। जहां दोनों इस बारे में चुप रहना पसंद कर रहे हैं, वहीं वे इसे छुपाने की कोशिश करने के बावजूद सब सामने आ रहा है।