सूडान में चल रही हिंसा को एक महीना पूरा होने वाला है। पर अभी भी देश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने एक बार फिर इस जंग की वजह से सूडान को छोड़कर जाने वाले लोगों के एक बड़े आँकड़े की जानकारी दी है। यह आँकड़ा पिछली बार से दोगुना है।
सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच चल रही खूनी जंग को एक महीना पूरा होने वाला है। इसके बावजूद दोनों पक्षों में के बीच स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित इस देश में पिछले जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से हालात काफी खराब हो गए हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम से शुरू हिंसा देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। सूडान में चल रही इस जंग के चलते देश में सिविल वॉर जैसे हालात बन गए हैं और माहौल काफी खराब हो गया है। सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से बड़ी संख्या में सूडानी देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जाने के लिए भी मजबूर हो गए हैं।