कर्नाटक चुनाव : प्रचार का शोर खत्म, 10 मई को डाले जाएंगे वोट

कर्नाटक चुनाव : प्रचार का शोर खत्म, 10 मई को डाले जाएंगे वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान आज शाम छह बजे समाप्‍त हो गया। अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे। और 13 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा। अब राजनीतिक दलों को कल मंगलवार से केवल डोर-टू-डोर प्रचार की अनुमति है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान आज शाम छह बजे समाप्‍त हो गया। कर्नाटक राज्य के
तीन प्रमुख राजनीतिक दलों- बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज सोमवार से सभी पार्टियों के बड़े—बड़े नेताओं का तूफानी दौरा थम गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे। और 13 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा। कर्नाटक का ताज किसके सिर सजेगा, जनता सहित पार्टियों को भी इसका इंतजार रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री देगी या फिर भाजपा। या फिर सबको चौंकाते हुए जेडीएस बनेगी किंगमेकर। अब इंतजार कीजिए 13 मई का। जब होगी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती और आएगा परिणाम। अब राजनीतिक दलों को कल मंगलवार से केवल डोर-टू-डोर प्रचार की अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *