अफगान सीमा से सटे स्कूल में भीषण गोलीबारी

अफगान सीमा से सटे स्कूल में भीषण गोलीबारी

पाकिस्तान के एक स्कूल में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 7 शिक्षकों की हत्या कर दी। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो इस समय SCO समिट में भाग लेने के लिए भारत आए हुए हैं। उनके इस भारत दौरे के बीच आम लोगों पर आतंकी हमले की घटनाएं हो रही है। पाकिस्तान ने जिन आतंकियों को शरण दिया, वहीं अब देश को लहूलुहान कर रहे हैं। गुरुवार 4 अप्रैल को भी पाकिस्तान में एक ऐसी ही घटना घटी। जिसमें 7 शिक्षकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से सटे पाराचिनार इलाके में हमलावरों ने एक स्कूल को निशाना बनाया। अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में घुसकर भीषण गोलीबारी की। इस घटना में सात शिक्षकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों की बेरहम वारदात से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें शिक्षकों की लाश स्टाफ रूम में गिरा दिख रहा है। खून से पूरा स्टाफ रूम सना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *