वाशिंगटन:अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का अब तक का कार्यकाल कुछ खास उल्लेखनीय नहीं रहा है क्योंकि कुछ हद तक वह खुद जिम्मेदारियों के अनुरूप ऊपर उठने में असफल रही हैं और कुछ हद तक उन्हें बेहद मुश्किल जिम्मेदारियां दी गईं। हालांकि हैरिस के लिए महत्वपूर्ण यह है कि उनके पास टिकट है, वह अमेरिकी राजनीति में इस ऊंचाई तक पहुंचने वाली पहली अमेरिकी महिला, एक मात्र भारतीय-अमेरिकी और एक मात्र एशियाई-अमेरिकी हैं।
यदि जो बाइडेन अपना दूसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाते हैं और वह राष्ट्रपति बनती हैं तो उनके साथ वहां भी ये सारे ‘प्रथम’, तथा कुछ अन्य भी, होंगे। राष्ट्रपति की उम्र पर पहले यह सवाल पूछा जा रहा था कि क्या उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन जब से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है, अब पूछा जा रहा है कि क्या वह अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर सकेंगे। हैरिस 58 साल की हैं और बाइडेन 80 के। वह अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति हैं। हैरिस के कारण टिकट की औसत उम्र कम हो जाती है।