बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। वह लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से एक तरह से लापता हैं लेकिन सुर्खियों में अक्सर छाई रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने खबरों में अपनी जगह बनाई है। वो 7 मई को किंग चार्ल्स थर्ड की क्राउन सेरेमनी का हिस्सा बनेंगी। लंदन में होने वाले इस ग्रैंड इवेंट में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और केटी पेरी भी नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस पूरे इवेंट में भारत से सिर्फ सोनम कपूर ही होंगी, जो इस इवेंट में चार चांद लगाएंगी।
इन दोनों के अलावा, कैटी पेरी और लियोनेल रिची के भी शामिल होने की खबर है। इन्हें इस महीने की शुरुआत में इस कार्यक्रम में बतौर गेस्ट आने की घोषणा की गई थी। डाउटन एबे और पैडिंगटन स्टार ह्यू बोनेविल बीबीसी स्टूडियो द्वारा निर्मित की जा रहे इस इवेंट को होस्ट करते दिखाई देंगे। जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बकिंघम पैलेस को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि शनिवार 6 मई से सोमवार 8 मई 2023 तक ये इवेंट चलेगा। ये सर्विस कैंटरबरी के आर्कबिशप द्वारा आयोजित किया जाएगा।