देश संविधान से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं… पहलवानों के आंदोलन के बीच बोले बृज भूषण शरण सिंह

देश संविधान से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं… पहलवानों के आंदोलन के बीच बोले बृज भूषण शरण सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों का धरना जारी है। आज धरना स्थल पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम विपक्ष के नेता पहुंचे। पहलवान WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी सांसद और WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि मैं अयोध्या में पला बढ़ा हूं। संतो के बीच रहा हूं। ये देश संविधान से चलेगा, सुप्रीम कोर्ट से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं।

‘देश संविधान से चलेगा, जंतर मंतर से नहीं’
मीडिया से बात करते हुए WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मैंने पहले की कहा है मैं कुछ नहीं बोलूंगा। मैं अयोध्या में ही पला बढ़ा, मेरा बचपन अयोध्या में ही बीता है। मेरे बारे में आप संतो से पूछ सकते हैं। जैसा कि संतों ने कहा है कि ये देश संविधान से चलेगा, देश सुप्रीम कोर्ट से चलेगा… जंतर मंतर से नहीं चलेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *