अहमदाबाद: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा वैसे तो मैदान पर शांत रहते है। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि दबाव की परिस्थिति में वह आपा खो देते हैं। भारतीय टीम के लिए कप्तानी करते समय भी रोहित को गुस्सा होते देखा गया था। अब आईपीएल में भी रोहित का गुस्सा देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 के अपने 7वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ रही है।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला से गलती हो गई। 17वें ओवर की तीसरी गेंद रैली मेरेडिथ ने यॉर्कर फेंकी। बल्लेबाज अभिनव मनोहर ने किसी तरह इस बल्ला लगा दिया। गेंद शॉर्ट थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे पीयूष चावला के पास गई। गेंद उनके हाथ में थी लेकिन वह उसे नहीं रोक पाए। वह बाउंड्री लाइन के बाहर चौके के लिए चली गई।