पुतिन के करीबी की डराने वाली चेतावनी, कहा- बढ़ रहा परमाणु तनाव!

पुतिन के करीबी की डराने वाली चेतावनी, कहा- बढ़ रहा परमाणु तनाव!

मॉस्को : रूस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने एक वैश्विक संघर्ष की चेतावनी दी है क्योंकि दुनिया में परमाणु तनाव बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंताएं गहरा रही हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेदवेदेव ने मंगलवार को मॉस्को में कहा, ‘दुनिया बर्बाद हो चुकी है और शायद एक नए विश्व युद्ध की कगार पर है।’ मेदवेदेव को कभी पश्चिमी झुकाव वाले सुधारक के रूप में देखा जाता था। लेकिन पिछले साल रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के बाद से वह लगातार पश्चिमी देशों पर हमलावर हैं।

पिछले साल से वह युद्ध या रूस के ‘दुश्मनों’ के बारे में लगभग रोजाना बयान दे रहे हैं। इस हफ्ते उन्होंने टेलीग्राम पर ब्रिटेन को ‘कट्टर दुश्मन’ करार दिया क्योंकि पश्चिमी देश ने रूसियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से रूसी अधिकारी बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि ‘दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे खतरनाक दशक’ का सामना कर रही है। पुतिन ने अक्टूबर में कहा, ‘हम एक ऐतिहासिक सीमा पर खड़े हैं। हमारे आगे शायद सबसे खतरनाक और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे महत्वपूर्ण दशक है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *