एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना कोई छोटी बात नहीं होती। पर दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जिसके नाम अब एक नहीं, बल्कि दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हो गए हैं। आइए जानते हैं दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले इस शख्स के बारे में।
दुनिया में अलग और खास रिकॉर्ड्स के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं। इससे दुनियाभर में लोगों के रिकॉर्ड्स को एक पहचान मिलती है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराना कोई छोटी बात नहीं होती। एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना भी बहुत मुश्किल होता है। पर दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जिसके नाम एक नहीं, बल्कि दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं। जी हाँ, सही पढ़ा आपने। दुनिया में एक ऐसा शख्स है जिसका नाम अब गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो रिकॉर्ड्स के लिए दर्ज हो गया है। इस शख्स का नाम अफशिन इस्माइल घादेरजादेह है और यह ईरान का रहने वाला है।