हर साल की तरह शाहरुख खान ने एक बार फिर ईद 2023 पर फैंस का सजदा किया। मुंबई में अपने आलीशान घर मन्नत से शाहरुख खान ने देशभर से आए फैंस से मुलाकात की। शनिवार को ईद पर किंग खान हजारों फैंस मुंबई पहुंचे। मन्नत के बाहर से सामने आए फोटो वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए कितना बेकरार थे। जैसे ही शाहरुख खान बालकनी में आए तो हर कोई बस एक टक देखता रहा। धड़ाधड़ एक्टर की फोटो वीडियो लेने लगे। इसी के साथ इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ सी आ गई। आइए दिखाते हैं शाहरुख खान की ईद 2023 की तस्वीरें।
मन्नत की एंट्रेंस पर लोहे के जाल से खास बालकनी बनाई गई है। यहीं से अक्सर Shah Rukh Khan फैंस से सजदा करते हैं। ईद के मौके पर भी किंग खान ने यही से मुलाकात की। इस दौरान वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक डैनिम में दिखे। काला चश्मा और गले में माला डाले उनका कूल लुक हर किसी को आकर्षित कर रहा है।