कर्नाटक चुनाव : सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह साइडलाइन

कर्नाटक चुनाव : सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह साइडलाइन

कर्नाटक चुनाव पर अपनी पार्टी की पताका फैलने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां अपनी तैयारियां को पूरा करने में लगी हुईं है। 19 अप्रैल को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। उससे पहले भाजपा ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।

कर्नाटक चुनाव के लिए सुबह भाजपा ने अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की। शाम होते होते कांग्रेस पार्टी ने भी कर्नाटक की जनता को अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट पुराने दिग्गज नेताओं की भरमार है। पहले नम्बर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं। और कर्नाटक तो उनका गृह प्रदेश है। उसके बाद तो 2,3,4 नम्बर पर गांधी परिवार के सदस्य हैं। जिनमें क्रमश: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशेष मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *