Google Analytics Meta Pixel
चीन के नकली सूरज ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड

चीन के नकली सूरज ने फिर बनाया विश्व रिकॉर्ड

बीजिंग: चीन के कृत्रिम सूर्य ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एक्सपेरिमेंटल अडवांस सुपरकंडक्टिंग टोकमाक (ईएएसटी) नाम के इस कृत्रिम सूर्य ने लगभग सात मिनट तक अत्याधिक गर्म, अत्याधिक कंटेंटेड प्लाज्मा बनाया है। इस प्लाज्मा की गर्मी 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस मापी गई। अभी तक इस तरह का प्लाज्मा सिर्फ प्राकृतिक रूप में सूर्य की सतह पर ही पाया जाता था। इससे दुनिया को एक क्लीन एनर्जी का बहुत बड़ा जरिया मिलने की उम्मीद है। चीन की इस उपलब्धि से न केवल जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटेगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा। यह परियोजना अभी एक्सपेरिमेंटल स्तर पर है, ऐसे में इसमें काफी समय लग सकता है। यह तकनीक वर्तमान परमाणु रिएक्टरों की जगह ले सकती है।

चीन के पूर्व में स्थित हेफेई शहर में बने एक्सपेरिमेंटल अडवांस सुपरकंडक्टिंग टोकमाक ने 403 सेकंड के लिए प्लाज्मा बनाया और उसे बनाए रखा। इस उपलब्धि ने 2017 में स्थापित 101 सेकंड के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *