Google Analytics Meta Pixel
सोने की बग्घी से राजगद्दी पर बैठने जाएंगे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स

सोने की बग्घी से राजगद्दी पर बैठने जाएंगे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स

लंदन: किंग चार्ल्स तृतीय का इसी साल राज्याभिषेक होना है। बकिंघम पैलेस ने रविवार को राज्याभिषेक से जुड़े विवरण दिए। किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक को एक महीने से भी कम का समय बचा है। 6 मई की सुबह वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्हें ब्रिटिश राजा का ताज पहनाया जाएगा। राज्याभिषेक के दिन राजधानी ब्रिटेन की सड़कों पर दो जुलूस होंगे। एक राज्याभिषेक के लिए जाने के दौरान और दूसरा वहां से वापस लौटने के वक्त। वापस जाने के बाद सम्राट और उनका परिवार बालकनी में दिखाई देगा।

जुलूस मार्ग, रथ के अलावा नए चिह्न भी डिजाइन किए गए हैं। इसके अलावा नया इमोजी भी बनाया गया है, जो सेंट एडवर्ड क्राउन पर आधारित है। यह ट्विटर पर तब दिखाई देगा जब राज्याभिषेक से जुड़े हैशटैग का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्याभिषेक के लिए किंग चार्ल्स डायमंड जुबली स्टेट कोच में सवार होकर जाएंगे। यह रॉयल कलेक्शन के नए रथों में से एक है। पहली बार इसे ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया था और 2014 में इसे दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिया गया था। उस साल संसद के उद्घाटन में क्वीन इसी में बैठ कर गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *