खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को आज दिल्ली पुलिस और पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। पप्पलप्रीत को होशियारपुर में गिरफ्तार किया गया। 18 मार्च से ही दोनों राज्यों की पुलिस भगोड़े अमृतपाल के इस करीबी का पीछा कर रही थी। 18 मार्च को जब अमृतपाल अपने खालिस्तानी समर्थकों के साथ पप्पलप्रीत को जेल से निकालने में कामयाब रहा था, उसके बाद से ही दोनों एक राज्य से दूसरे राज्य में पुलिस से भाग रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी वीडियो फुटेज से मिली। पुलिस ने जब अमृतपाल के इस गरीबी का लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया तब पता चला कि यह होशियारपुर में छिपा हुआ है जिसके बाद एक संयुक्त अभियान चलाकर इसे गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस के मुताबिक पप्पलप्रीत को अमृतपाल अपना राइट हैंड मानता था| अब इसकी गिरफ्तारी से अमृतपाल की गिरफ्तारी की उम्मीद भी जग गई है|