मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही होंगे कांग्रेस का चेहरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही होंगे कांग्रेस का चेहरा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस 2023 का विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के चेहरे पर ही लड़ेगी। चुनाव में वो ही लीड करेंगे। हमारी सरकार दोबरा बनेगी। इसके साथ ही सिंहदेव ने भाजपा को लेकर कहा,उनके पास कोई चेहरा नहीं है।

सिंहदेव ने कहा, चुनाव में लोगों का भी रोल रहता है। अंतत: मतदाता जागरूक होकर मौजूदा परिस्थिति के आधार पर निर्णय लेता है। मतदाता विकल्पों में अच्छा विकल्प देखकर ही वोट करता है। मतदाता यह देखेंगे कि कांग्रेस, भाजपा, आप, जोगी कांग्रेस और एनसीपी जैसे अन्य दलों में बेस्ट कौन है। उन्होंने कहा, पहले कांग्रेस के लिए कहा जाता था कि रमन सिंह भाजपा के लिए स्थापित चेहरा हैं और कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है।

लेकिन मतदाताओं कांग्रेस को मौका दिया। अब उलटा हो गया है कि क्योंकि यहां कांग्रेस के पास एक चेहरा है और विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। कांग्रेस किसानों के लिए अन्य वर्गों के लिए कई नीतियों के माध्यम से काम कर रही है। कुछ कमियां भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *