शिरोमणि अकाली दल नेता इंदर इकबाल सिंह भाजपा में शामिल

शिरोमणि अकाली दल नेता इंदर इकबाल सिंह भाजपा में शामिल

अचानक दूसरे पार्टियों के नेताओं का मोह भाजपा की प्रति बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा में शामिल होने वाले की एक लम्बी लिस्ट है। आज 9 अप्रैल को शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, तरुण चुग, आर.पी. सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे अन्य नेता भी मौजूद थे। ऐसी संभावना है कि, आज ही AIADMK नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. मैत्रेयन भी भाजपा में शामिल होंगे।

इंदर इकबाल सिंह अटवाल पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए हैं। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अगले महीने की दस तारीख़ को मतदान होगा। परिणाम 13 मई को घोषित होगा। तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, भाजपा इंदर इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर लोकसभा उपचुनाव पर उतार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *