Google Analytics Meta Pixel
जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने टक्कर मारी

जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को ट्रक ने टक्कर मारी

जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार का हादसा हो गया है। हालांकि गनीमत रही कि मंत्री या किसी और को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह हादसा तब हुआ तब किरण रिजिजू श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे।

इस वक्त की एक बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है। यहां शनिवार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। बताया जाता है कि रिजिजू जब श्रीनगर से बनिहाल जा रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि ट्रक में सामान भरा हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने इस यात्रा की जानकारी खुद ट्वीट करते हुए दी थी। जिसकी थोड़ी देर बाद ही यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *