Google Analytics Meta Pixel
एक मिनट के भीतर छत्‍तीसगढ़ में शराबबंदी हो जाएगी- सीएम बघेल

एक मिनट के भीतर छत्‍तीसगढ़ में शराबबंदी हो जाएगी- सीएम बघेल

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दुर्ग पहुंचे। जहां उन्होंने 40 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश में शराबबंदी का मुद्दा एक बार फिर जोर शोर से गूंजा। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश के अंदर 1 मिनट में शराबबंदी करने की बात करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरी एक घोषणा से लोग अनुचित कदम उठाएं और जहरीली शराब पीकर मर जाए।

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय दौरे में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग पहुंचे हुए थे। वहां वह आम जनता से उनकी समस्याएं सुन रहे थे, इस बीच शराबबंदी को लेकर सीएम भूपेश बघेल से एक महिला ने सवाल किया और कहा कि शराब बंद कर दी जाए। इससे काफी नुकसान हो रहा है, व्यक्ति शराब पीकर मारपीट तो करता ही है हिंसा भी फैलाता है और पैसे की बर्बादी भी होती है शरीर भी नुकसान पहुंचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *