एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वो अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का नाम आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ जुड़ता नजर आ रहा है। दोनों की शादी के चर्चे जोरो पर हैं। शादी की अटकलों के बीच अब राघव चड्ढा परिणीति को लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि ये सोशल मीडिया पर हल्ला काटे रहती है। ये कहीं भी जाती हैं कैमरे इनके पीछे पीछे होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया हालांकि इस दौरान वो अकेली नहीं थीं, उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी थे। वैसे ये पहली बार नहीं था जब दोनों को साथ देखा गया हो इससे पहल दोनों डिनर डेट पर साथ देखे गए थे। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच बुधवार को परिणीति चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान राघव चड्ढा उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने भी पहुंचे थे।