Google Analytics Meta Pixel
केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे 42 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार DA बढ़ोतरी पर 12815 रुपये खर्च करेगी। लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक हुई। इस बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *