तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता से दिल्ली के ED ऑफिस में पूछताछ खत्म हो गई है। उनसे दिल्ली की शराब नीति के मामले में शनिवार को 9 घंटे तक सवाल किए गए। पूछताछ खत्म होने के बाद कविता हैदराबाद के लिए रवाना हो गई हैं। एजेंसी ने उन्हें 16 मार्च को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कविता से हैदराबाद के बिजनेसमेन अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों के बारे में पूछताछ की गई। पिल्लई को इसी केस में गिरफ्तार किया गया है। उसे ‘साउथ ग्रुप’ का फ्रंटमैन कहा जाता है। वह कविता का करीबी माना जाता है। कविता का बयान मनी लॉन्ड्रि्ंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया।