Google Analytics Meta Pixel
यूरोप जा रहे 1300 प्रवासी समुद्र में फंसे:इन्हें बचाने इटली ने लॉन्च किया ऑपरेशन

यूरोप जा रहे 1300 प्रवासी समुद्र में फंसे:इन्हें बचाने इटली ने लॉन्च किया ऑपरेशन

अपना देश छोड़कर यूरोप पहुंचने के लिए रिफ्यूजी लगातार अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। पिछले महीने हुए हादसे के बाद एक बार फिर से खबर है कि इटली के कैलेब्रिया रीजन में 1300 रिफ्यूजी फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने के लिए इटली के कोस्ट गार्ड्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च किया है। ये रिफ्यूजी अलग-अलग जगहों से यूरोप आने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये किन देशों के हैं।

इटालियन कोस्ट गार्ड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये ऑपरेशन काफी मुश्किल होने वाला है। क्योंकि, बचाए जाने वाले लोगों की तादाद काफी ज्यादा है जो बोट्स में जहां-तहां भटक रहे हैं। पहले 500 लोगों को बचाने के लिए कोस्ट गार्ड ने अपने वेसल्स को भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *