Google Analytics Meta Pixel
ऑस्कर में 62 साल बाद रेड कारपेट नहीं:अब सनसेट से इंस्पायर्ड शैंपेन कारपेट

ऑस्कर में 62 साल बाद रेड कारपेट नहीं:अब सनसेट से इंस्पायर्ड शैंपेन कारपेट

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े एकेडमी अवॉर्ड की सेरेमनी इस बार रेड कारपेट की बजाय शैम्पेन कलर के कारपेट पर होगी। 95वें एकेडमी अवॉर्ड रविवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दिए जाएंगे। इस दौरान कारपेट पर जानी-मानी हस्तियां अलग-अलग अंदाज और फैशन सेंस के साथ उतरेंगी। एकेडमी अवॉर्ड को ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है।

रेड कारपेट पर ही सेलेब्रिटीज के फोटोशूट, क्विक सवाल-जवाब और फैन मोमेंट्स कैप्चर होते हैं। रेड कारपेट एकेडमी अवॉर्ड का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है। यहां नए फैशन ट्रेंड सेट होते हैं और बदलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *