छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने शनिवार को प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अलग-अलग कामों के लिए सरकारी खजाने से 1000 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। इन पैसों से स्थानीय निकायों में विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम होंगे।
इस खजाने से सबसे ज्यादा 100 करोड़ रुपए रायपुर निगम को मिला है। इसके अलावा भिलाई को 60 करोड़, बिलासपुर को 50 करोड़, दुर्ग को 25 करोड़ तो वहीं जगदलपुर को 20 करोड़ रुपए की राशि मिली है।
रायपुर में सितंबर 2023 को होने वाली G-20 समिट की तैयारियों के लिए 20 करोड़ रुपए जारी हुए थे। इसके अलावा प्रदेश भर में कई छोटे-बड़े प्रोजेक्ट को भी पैसा मिला है। जिसमें सभी 44 नगर पालिकाओं को विकास कार्यों के लिए 5-5 करोड़ और सभी 112 नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।