Google Analytics Meta Pixel
भोपाल में रेलवे ट्रैक पर मिला सब इंस्पेक्टर का शव

भोपाल में रेलवे ट्रैक पर मिला सब इंस्पेक्टर का शव

भोपाल के पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच में पदस्थ सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और बेटे के शव मिले हैं। SI का शव रेलवे ट्रैक पर तो पत्नी और बेटे के शव घर पर मिले। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या के बाद सुसाइड मान रही है। आशंका है कि सब इंस्पेक्टर ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी।

दंपती ने 2017 में लव मैरिज की थी। आने वाले 17 मार्च को बेटे का बर्थडे था। SI के साले का कहना है कि खुशहाल परिवार था। किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। किसी अन्य व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

मूल रूप से आगर-मालवा जिले के रहने वाले 32 साल के सब इंस्पेक्टर सुरेश खागुड़ा 2017 बैच के थे। 5 साल से भोपाल में किराए से रह रहे थे। सुरेश का शव शुक्रवार रात पौने बारह बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के आगे मिसरोद इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला था। तब पहचान नहीं हो सकी। शनिवार सुबह 10 बजे घटनास्थल के पास सब इंस्पेक्टर की बाइक मिली। इससे पहचान हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *