Google Analytics Meta Pixel
भूपेश बघेल ने दिया PM मोदी को खास तोहफा:मेट्रो चलाने और जनगणना पर हुई बात

भूपेश बघेल ने दिया PM मोदी को खास तोहफा:मेट्रो चलाने और जनगणना पर हुई बात

नई दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भूपेश बघेल की मुलाकात हुई। 30 मिनट की मुलाकात में लाइट मेट्रो सर्विस, जनगणना समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के होली वाले अंदाज की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आपके फाग और होली का अंदाज देखा। आप अपने साथियों के साथ होली मना रहे थे, हमने फाग गाते हुए देखा आपको। इस दौरान भूपेश बघेल ने भी PM मोदी को होली की बधाई दी है।

मुलाकात के बाद बाहर आकर होली वाले वाक्ये के बारे में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया काे जानकारी दी। इस मुलाकात में CM बघेल ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित कई लंबित मांगों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *