Google Analytics Meta Pixel
WPL में 10 विकेट से जीती दिल्ली कैपिटल्स

WPL में 10 विकेट से जीती दिल्ली कैपिटल्स

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। जवाब में कैपटिल्स ने 7.1 ही ओवर में बगैर विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया।

दिल्ली से शेफाली वर्मा ने 19 बॉल में फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 28 बॉल में 76 रन बनाए। पहली पारी में मारियन कैप ने 5 और शिखा पांडे ने 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ दिल्ली ने 6 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, गुजरात 4 मैचों में एक जीत के बाद 2 पॉइंट्स लेकर चौथे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *