जॉर्जिया में फॉरेन एजेंट्स लॉ के खिलाफ मंगलवार रात लोग सड़कों पर उतर आए। राजधानी बिलीसी में लोगों ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पेट्रोल बम और पत्थर भी फेंके। वहीं पुलिस ने लोगों को काबू में करने के लिए आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
दरअसल, जॉर्जियन संसद में मंगलवार को फॉरेन एजेंट्स कानून पहले चरण में पास हो गया। 76 सांसदों ने इसके पक्ष में वोट दिया, वहीं 13 सांसदों ने कानून के खिलाफ वोट दिया। इस कानून के तहत जिन ऑर्गनाइजेशन को दूसरे देशों से 20% फंडिंग मिलती है उन्हें फॉरेन एजेंट्स के तौर पर रजिस्टर किया जाएगा।