Google Analytics Meta Pixel
तेलंगाना के CM की बेटी को ED का समन:के कविता ने एजेंसी से एक हफ्ते का समय मांगा

तेलंगाना के CM की बेटी को ED का समन:के कविता ने एजेंसी से एक हफ्ते का समय मांगा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के कविता को 9 मार्च को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पर कविता ने ED से एक हफ्ते का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगी, लेकिन महिला आरक्षण बिल के समर्थन में दिल्ली में 10 मार्च को उनके प्रस्तावित धरने के मद्देनजर बयान की तारीख पर कानूनी राय लेंगी। वो बुधवार शाम को दिल्ली पहुंच गईं।

भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता से इससे पहले CBI हैदराबाद में पूछताछ कर चुकी है। 12 दिसम्बर को हुई पूछताछ में के कविता से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *