8 मार्च को डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के साथ रणबीर कपूर एक बार फिर बिग स्क्रीन पर आएंगे। होली बिग रिलीज के दौरान फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने बायकॉट कल्चर पर नाराजगी जताई। रणबीर ने ऑडियंस से साउथ सिनेमा और हिंदी फिल्मों की तुलना करने को लेकर भी बात की।
‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन के दौरान रणबीर बोले- हर कोई फिल्में बायकॉट नहीं करना चाहता है। कोविड के दौरान एंटी-बॉलीवुड लोगों द्वारा शुरू किया गया प्रोपेगैंडा है जो अब भी जारी है। मीडिया से बातचीत के बीच रणबीर हेटर्स पर भड़क गए। रणबीर बोले- हमारा काम आपका मनोरंजन करना है। आपको फिल्में नहीं देखनी मत देखो ना, मेरे पेट पर लात क्यों मार रहे हो? बात सिर्फ एक्टर्स की नहीं है, फिल्म इंडस्ट्री से हजारों लोगों का घर चलता है।