Google Analytics Meta Pixel
गूगल के कर्मचारियों को एक ओर झटका:अब प्रमोशन में कटौती करेगी कंपनी

गूगल के कर्मचारियों को एक ओर झटका:अब प्रमोशन में कटौती करेगी कंपनी

गूगल (Google) ने छंटनी की खबरों के बीच अपने कर्मचारियों को एक और झटका दिया है। टेक जायंट कंपनी ने कर्मचारियों को एक ई-मेल भेजा है। इसमें चेतावनी दी गई है कि इस साल बड़ी पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों के प्रमोशन में कटौती की जाएगी।

CNBC.COM की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सिर्फ एक दर्जन कर्मचारियों को हायर सीनियर लेवल पर प्रमोशन मिलेगा। कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा कि इस साल प्रमोशन काफी हद तक पिछले साल के समान किए जाएंगे। हालांकि हम भर्ती भी धीमी गति के साथ कर रहे हैं। हम पहले की तुलना में कम प्रमोशन की योजना बना रहे हैं।

कर्मचारियों के लिए लागू किया परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम
कंपनी ने ये बदलाव कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम के तहत किए हैं। इस रिव्यू सिस्टम का नाम गूगल रिव्यू एंड डेवलपमेंट (GRAD) है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सिस्टम गूगल कर्मचारियों को परफॉरमेंस रेटिंग दी जाएगी, जिसके बेस पर प्रमोशन तय किया जाएगा। इसमें मैनेजर कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए नॉमिनेट करेगा। वहीं टेक्नीकल डिपार्टमेंट काम करने वाले कर्मचारी खुद को नॉमिनेट कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *