देश में गलियों, मोहल्लों, मंदिरों और घाटों पर रंग-गुलाल उड़ाया जा रहा है। होली के जश्न की शानदार तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने अहमदाबाद में होली का जश्न मनाया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि – होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आए हैं या आपका विश्वास क्या है, यह त्योहार हमें एकजुट करता है।
CRPF जवानों ने कश्मीर के पुलवामा में और BSF जवानों ने पंजाब के अमृतसर में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर जवानों ने डांस भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।’ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ट्वीट कर होली की शुभकामनाएं दीं।