नई दिल्ली: ब्रिटेन की धरती से राहुल की बयाबाजी को लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से करने की कड़ी निंदा की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है जो 1925 से राष्ट्र संकल्प, राष्ट्र समर्पण और राष्ट्र भक्ति के साथ राष्ट्र की सेवा कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की आलोचना करने के लिए ब्रिटिश संसद का दुरुपयोग करने का मसला उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से भी सवाल पूछा कि क्या वे भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा हस्तक्षेप करने की राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हैं?