तेलंगाना BJP प्रमुख बंदी संजय कुमार ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के घरों पर बुलडोजर चला देगी। संजय ने यह भी कहा कि इसके लिए वे UP मॉडल फॉलो करेंगे, जहां योगी सरकार क्रिमिनल्स के घरों पर बुलडोजर चला रही है।
बंदी संजय ने यह बात हैदराबाद में पार्टी कार्यालय में हुए धरने के दौरान कही। BJP ने यह धरना राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार के विरोध में किया था।
गौरतलब है कि पिछले दिनों काकतीय मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट प्रीति ने सीनियर स्टूडेंट के हैरेसमेंट से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।