Google Analytics Meta Pixel
चीन बोला- हमें कुचलकर आगे नहीं बढ़ सकता US

चीन बोला- हमें कुचलकर आगे नहीं बढ़ सकता US

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिका को चेतावनी दी है। किन ने कहा- अमेरिका को चीन के प्रति अपने खराब रवैये को बदलना चाहिए, नहीं तो दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ सकता है। चीन को कुचलकर अमेरिका कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। इससे चीन का विकास नहीं रुकेगा।

संसद की मीटिंग के बाद बतौर विदेश मंत्री अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किन ने कहा- US-इंडो पेसेफिक स्ट्रैटजी को अमेरिका सुरक्षा और विकास की नीति बताता है, जबकि असल में वो एशिया में दूसरा NATO बनाने की कोशिश कर रहा है। ये निश्चित तौर पर फेल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *