साउथ एक्टर प्रकाश राज हमेशा अपने किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल में में सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने अपने ट्वीट के जरिए तमिल नाडु पुलिस को टैग कर पूछा है कि क्या उन्होंने प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज किया? FIR की?
साथ में उन्होंने प्रकाश राज की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो काले रंग के टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। उनके टी-शर्ट पर लिखा है- मैं हिंदी को नहीं जानता हूं, जाओ! अब इसी पर बवाल छिड़ा हुआ है।
जवाब में प्रकाश राज ने कहा- हमारी भाषा को अपमान करेंगे, तो हम ऐसे ही विरोध करेंगे
वकील शशांक शेखर के इसी ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा- मेरी जड़ कन्नड़ भाषा है। अगर आप उसका अपमान करेंगे, इज्जत नहीं करेंगे और अपनी भाषा को थोपेंगे, तो हम ऐसे ही इसका विरोध करेंगे। क्या आप मुझे धमकी दे रहे हैं? सिर्फ पूछ रहा हूं।