Google Analytics Meta Pixel
अडाणी ग्रुप ने 7374 करोड़ रुपए का शेयर-बैक्ड लोन चुकाया

अडाणी ग्रुप ने 7374 करोड़ रुपए का शेयर-बैक्ड लोन चुकाया

अडाणी ग्रुप ने 7374 करोड़ रुपए का शेयर-बैक्ड लोन समय से पहले चुका दिया। मंगलवार को ग्रुप ने इसकी जानकारी दी। अडाणी ग्रुप अपनी क्रेडिट प्रोफाइल से जुड़ी चिंताओं को कम कर निवेशकों का भरोसा फिर से जीतने की कोशिश कर रहा है।

24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया था। हालांकि, अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को गलत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *