Google Analytics Meta Pixel
विमेंस प्रीमियर लीग में आज DC vs UPW:दोनों ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते

विमेंस प्रीमियर लीग में आज DC vs UPW:दोनों ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पहले मुकाबलों में जीत हासिल की। दिल्ली ने जहां बेंगलुरु को 60 रन से हराया, वहीं यूपी ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात पर 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।

आगे स्टोरी में हम पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 और टॉप खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे…

दिल्ली के नाम WPL का सबसे बड़ा स्कोर
मेग लेनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में ही 223 रन बना दिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टीम की ओपनर मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने आक्रामक बैटिंग करते हुए अर्धशतक जड़े। जेमिमा रोड्रिग्ज और मारियन कैप ने भी बेहतरीन पारियां खेली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *