प्रदेश के मुख्यमंत्री जब विधानसभा पहुंचे तो उनके हाथ में एक ब्रीफकेस था। जिसमें एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ बछड़े को दूध पिलाती गाय की तस्वीर थी। तस्वीर का हिंदू मान्यताओं में विशेष महत्व है।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ दत्तात्रेय होस्करे ने बताया कि बछड़े को दूध पिलाती गाय धार्मिक मान्यताओं में बेहद शुभ मानी गई है। राह चलते भी कभी इस तरह से गाय दिख जाए तो उसे शुभ माना गया है। मुख्यमंत्री इस बजट के जरिए सबका शुभ चाहते हैं इसलिए ये तस्वीर ब्रीफकेस में नजर आई।
महतारी की भी तस्वीर
ब्रीफकेस की दूसरी ओर छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो है। ये महतारी के प्रति प्रदेश की आस्था और प्रेम को दर्शाता है, साथ ही यह संदेश भी देता है की बजट छत्तीसगढ़ महतारी की ममता के समान बजट भी हर व्यक्ति के लिए एक समान और भावनात्मक सोच के साथ तैयार किया गया है।