Google Analytics Meta Pixel
येदियुरप्पा का हेलिकॉप्टर मुश्किल में फंसा:प्लास्टिक का ड्रम और पॉलीथिन उड़कर हेलिपैड पर आए

येदियुरप्पा का हेलिकॉप्टर मुश्किल में फंसा:प्लास्टिक का ड्रम और पॉलीथिन उड़कर हेलिपैड पर आए

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा का हेलिकॉप्टर कलबुर्गी में कचरे की वजह से लैंड नहीं कर पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक येदियुरप्पा विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए कलबुर्गी के जेवारगी जा रहे थे। जिस हेलिपैड पर उनका हेलिकॉप्टर उतरना था, वहां प्लास्टिक शीट्स और दूसरा कचरा फैला हुआ था।

लैंडिग के समय हेलिकॉप्टर की तेज हवा से जमीन पर फैला कचरा हवा में उड़ने लगा। उड़ता हुआ कचरा हेलिकॉप्टर के करीब पहुंच गया जिससे पायलट को आसपास की चीजें दिखना बंद हो गई। खतरे को देखते हुए पायलट ने लैंडिग टाल दी।

सुरक्षाकर्मियों ने कचरा हटाया तो हुई लैंडिग
कुछ देर तक हेलिकॉप्टर हवा में मंडराता रहा। इतने समय में सुरक्षाकर्मियों ने हेलिपैड से कचरा हटाया, तब जाकर हेलिकॉप्टर उतर पाया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कलबुर्गी की एसपी ईशा पंत ने बताया कि कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर उसी हेलीपैड पर सुरक्षित तरीके से उतर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *