मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने गुजरात जायंट्स को 143 रन के बड़े अंतर से हराया।
इस जीत का सेहरा लेफ्ट आर्म स्पिनर साइका इशाक और कप्तान हरमनप्रीत कौर के सिर बंधा। इशाक ने 3.1 ओवर में 4 विकेट चटकाए, जबकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लीग की पहली फिफ्टी जमाई। उन्होंने 14 चौकों से सजी 65 रनों की आतिशी पारी खेली।
डीवाई पाटिल स्टेडियम पर मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में गुजरात की बल्लेबाज 15.1 ओवर में 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रन बनाए। मोनिका पटेल ने 10 रन जाेड़े। शेष 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट में पवेलियन लौट गईं।