Google Analytics Meta Pixel
फेसबुक ने क्रिएटिव एक्सप्रेशन फीचर्स लॉन्च किए:अब 90 सेकेंड की रील बना सकेंगे यूजर्स

फेसबुक ने क्रिएटिव एक्सप्रेशन फीचर्स लॉन्च किए:अब 90 सेकेंड की रील बना सकेंगे यूजर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के यूजर्स के लिए नए ‘क्रिएटिव एक्सप्रेशन’ फीचर्स लॉन्च किए गए हैं। अब फेसबुक यूजर्स 90 सेकेंड की रील बना सकेंगे, पहले सिर्फ 60 सेकेंड तक की लिमिट थी। साथ ही यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह अपनी ‘मेमोरीज’ की आसानी से ‘रेडी-मेड’ रील बना सकते हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने फेसबुक पर मेटा फॉर क्रिएटर्स अकाउंट से ये अनाउंसमेंट किया।

एजेंसी के मुताबिक, मेटा ने फेसबुक में एक नया ग्रूव्स फीचर भी लॉन्च किया है। यह फीचर यूजर्स के वीडियो में मोशन को गाने की बीट पर ऑटोमैटिक सिंक कर देता है। नए टेम्पलेट्स टूल से यूजर्स आसानी से ट्रेंडिंग टेम्प्लेट के साथ रील बना सकते हैं। मेटा ने फेसबुक के लिए रील बनाने वाला फीचर पिछले साल रोल आउट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *