विमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन आज से शुरू हो रहा है। उससे पहले मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के धमाकेदार डांस के साथ ओपनिंग सेरेमनी शुरू हुई। कियारा के बाद कृति सेनन और हिप हॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने भी परफॉर्म किया। करीब 40 मिनट चली सेरेमनी के बाद टूर्नामेंट की ट्रॉफी रिवील की गई।
मंदिरा बेदी ने सेरेमनी होस्ट की। इसी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच 8 बजे से पहला मैच खेला जाएगा।
तीनों आर्टिस्ट ने 40 मिनट परफॉर्म किया
शाम 6:25 बजे होस्ट मंदिरा बेदी ने सेरेमनी शुरू की। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कई गानों पर डांस के साथ पहली परफॉर्मेंस दी। उनके बाद कृति सेनन ने अपनी कई फिल्मों के गानों पर डांस किया। आखिर में हिप-हॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने भी कई गाने गाए। तीनों की परफॉर्मेंस कुल 40 मिनट चली।