Google Analytics Meta Pixel
हैरी-मेगन से छिना रॉयल हाउस:किंग चार्ल्स ने घर प्रिंस एंड्रयू को ऑफर किया

हैरी-मेगन से छिना रॉयल हाउस:किंग चार्ल्स ने घर प्रिंस एंड्रयू को ऑफर किया

ब्रिटिश रॉयल फैमली और प्रिंस हैरी-मेगन मर्केल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। अब ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स को रॉयल घर खाली करने को कहा गया है। ये आदेश किंग चार्ल्स ने दिया है। ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ के मुताबिक, घर खाली करने बाद पूरा सामान अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंचाया जाएगा। रॉयल फैमली छोड़ने के बाद से हैरी-मेगन अमेरिका में ही रह रहे हैं।

इतना ही नहीं ये घर चार्ल्स ने अपने भाई प्रिंस एंड्रयू के लिए खाली करवाया है। यानी अब यहां प्रिंस एंड्रयू रहेंगे। दो महीने पहले किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू को सेक्स स्कैंडल के मामले में बकिंघम पैलेस से बेदखल कर दिया था। प्रिंस हैरी-मेगन का घर- फ्रॉगमोर कॉटेज, बर्कशायर स्थित विंस्डर कैसल के पास है। घर खाली करवाने का ये कदम प्रिंस हैरी की किताब ‘स्पेयर’ के रिलीज होने के बाद उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *